अमरोहा। जनपद न्यायाधीष /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय एवं वाहय न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 3932 वाद लगाए गए, जिसमें से 2291 वादों का निस्तारण किया गया।
मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के 28 वादों का निस्तारण करते हुऐ 1,40,70,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। वहीं फौजदारी के कुल 993 वादों का निस्तारण करते हुऐ जुर्माने के रूप में कुल 1,74,090 रुपये वसूले गए। मेटरिमोनियल डिस्प्यूट परिवार न्यायालय के 76 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल के 47 वादों का निस्तारण किया गया। बीएसएनएल के 10 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण करते हुऐ 11504 रुपये वसूल हुए। बैंकों कुल 381 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण करते हुऐ 42,06,940 रुपये वसूले गए। राजस्व विभाग के कुल 756 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारीगण अरविंद मलिक, शंकर लाल, शैलेश कुमार तिवारी, सुरेश चन्द, आनंद प्रकाश, उमेश कुमार, प्रवीन सोनकर, जितेंद्र सिंह, शिवानी सिंह, विद्या भूशण पांडेय, राघवेन्द्र मणि, पीयूश वर्मा, दीपक मिश्र, अंजली रानी, दीपाक्षी राणा व प्रीति गिरी उपस्थित रहीं।