फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में गोवंश को मारकर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को मारकर रास्ते में डाला
विज्ञापन

बिजनौर। हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णवीर फौजी ने विदुरकुटी (दारानगर गंज) स्थित हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य महाराज के कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोवंश को मारकर डाल दिया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कृष्णवीर फौजी ने बताया कि हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य महाराज का कार्यालय विदुरकुटी (गंज दारानगर) में मध्य गंगा नहर के नजदीक स्थित है। बताया कि कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर कुछ असामाजिक तत्वों ने दो गोवंश को मारकर डाल दिया है। इससे आश्रम को जाने वाले संपर्क मर्ग का लिंक बिजनौर-चांदपुर मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। फौजी ने मांग की है कि महात्मा विदुर की धरती पर आपसी सौहार्द बना हुआ है। यहां निवास करने वाले लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने जनमानस को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। स्वामी अंश चैतन्य महाराज ने कार्यालय की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें