फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व बादलों ने कराई ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और बादलों ने कराया ठंडक का अहसास
विज्ञापन

बिजनौर।
इस बार सर्दी का अहसास कोहरे ने नहीं बल्कि बारिश और बादलों ने कराया है। सोमवार रात हुई बारिश और दिन भर छाए बादलों ने मौसम में ठंडक भर दी है। बारिश ज्यादा नहीं होने से गेहूं व सरसों की फसल की बुआई प्रभावित नहीं होगी। हालांकि ज्यादा बारिश हुई तो गेहूं की बुआई लेट हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को शाम से ही बादल छाने शुरू हो गए थे। रात को करीब नौ बजे बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इस समय गेहूं की बुआई जोरों पर चल रही है। ज्यादा बारिश होने से गेहूं की बुआई करीब 15 दिन के लिए टल सकती थी। हालांकि सोमवार रात ज्यादा बारिश नहीं हुई। रुक रुक कर हल्की बारिश करीब दो घंटे तक होती रही। जो किसान गेहूं व सरसों बो चुके हैं, उनकी फसल के लिए यह बारिश मुफीद होगी। वहीं, मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहने व धूप न निकलने से भी ठंडक बनी रही। जिले भर में करीब छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। नगीना स्थित मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आर्द्रता के हिसाब से बारिश होने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें