फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिर कर बिहार के चमड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिर कर बिहार के चमड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

अमरोहा। ट्रेन से गिर कर बिहार के चमड़ा व्यापारी की मौत हो गई। जीआरपी ने शव मोर्चरी पर रखवा दिया। सूचना पाकर पीएम हाउस पहुंचा पिता एकलौते बेटे का शव देख कर बिलख पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद सद्दाम (25) पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी गांव बढ़ाबरपुर जिला सीतामढ़ी प्रांत बिहार चमड़े की कतरन सप्लाई करने का काम करता था। बताया जाता है कि कामकाज के सिलसिले में सोमवार की रात सद्दाम ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। देर रात किसी समय अमरोहा से 10 किलोमीटर दूर मुरादाबाद की ओर ट्रेन से गिर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त कर शव मोर्चरी पर रखवा दिया था। बुधवार की दोपहर पुलिस की सूचना पर परिजन पीएम हाउस पहुंचे। पिता मोहम्मद अकरम अपने इकलौते बेटे का शव देख कर बिलख पड़ा। उसकी आंख से आंशू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें