फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र कर गए दिल्ली कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षामित्र आंदोलन पर डटे हैं। सोमवार को जिले के शिक्षामित्र दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 11 और 12 सितंबर को जंतर मंतर पर धरना होगा। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अनुपस्थित रहे शिक्षामित्रों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 2938 शिक्षामित्रों में से 2800 शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षामित्र अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। तीसरे चरण का आंदोलन चल रहा है। कार्य का बहिष्कार कर कई दिनों से धरना प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, उप प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी, वरिष्ठ नेता बाबूराम तोमर, सुचित मलिक, धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र दिल्ली रवाना हो गए। प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी के मुताबिक 11 और 12 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। 10 हजार रुपये मानदेय के रूप में संगठन को मंजूर नहीं हैं। बढ़ती महंगाई में इस धनराशि से परिवार की गुजर बसर नहीं हो सकती। दूसरी ओर, शासन के निर्देश पर सोमवार को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों की उपस्थिति का ब्यौरा शासन को भेजा गया है।
बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक प्राथमिक स्कूलों में तैनात 2938 शिक्षामित्रों में से 2800 शिक्षा मित्र अनुपस्थित रहे हैं। जबकि 128 शिक्षा मित्रों ने स्कूलों में अध्यापन कराया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मित्रों की उपस्थिति शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


अधिवेशन की रूपरेखा की तैयार
बिजनौर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में नौ व 10 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने डीएवी कॉलेज में चल रहे विवाद के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीआईओएस से मिलेगा। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। जितेंद्र मारवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, डॉ सुबोध चंद्र शर्मा, आदेश भटनगर, दिनेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, पंकज विश्रोई आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें