फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज में कृषक गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज द्वारिकेशनगर में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई के लिए प्रेरित करते हुए खेती की आधुनिक तकनीक की खास जानकारियां मुहैया कराई गईं।
विज्ञापन

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया की उपस्थिति में चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने गन्ने की उन्नतशील व नवीनतम प्रजातियों को-0238, कोसे-03234, को-0118, को-98014, यूपी-05125, को-05011 एवं एक मीटर में आंखों की संख्या के संबंध में बताया। सुनील चैहान ने गन्ने की यांत्रिक खेती एवं गन्ना विकास के संबंध में बताया। कुलवीर सिंह, इंद्रवीर सिंह ने गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियों एवं उनके निदान की आवश्यक जानकारी दी।
महाप्रबन्धक (गन्ना क्रय) रतन सिंह ने चीनी मिल प्रबंधन के किसानों की आर्थिक, सामाजिक उन्नति के लिए प्रयासरत होने की बात कही। गोष्ठी के दौरान अधिक उपज देने वाली गन्ने की प्रजातियों की ट्रैंच विधि से बुवाई, रोगों-कीटों व बीमारियों की पहचान, कृषि उत्पादों, कृषि यंत्रों व ट्रैक्टर चालित ट्रैंचर का भी प्रोजेक्टर से प्रदर्शन किया गया। गोष्ठी में चीनी मिल क्षेत्र के कई किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें