फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच धार्मिक स्थलों का कराया जाएगा पर्यटन विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा तिगरी गंगा धाम का होगा विकास, जिला योजना की कार्य योजना में शामिल हुए प्रस्ताव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिला योजना के तहत जिले के पांच धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास कराया जाएगा। इसमें अमरोहा में दरगाह हजरत बाबा फरीदी रहमतउल्ला अलेह रजबपुर, अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल, धनौरा के प्राचीन तालाब का पर्यटन विकास कराया जाएगा। इसके अलावा उझारी में शेख दाउद रहमत उल्ला अल्हे की दरगाह का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने जिला योजना की बैठक में कहा कि तिगरी धाम पर गंगा में डूबने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसे प्रशासन गंभीरता से ले। गंगा में डूबने से लोगों को बचाने लिए गंगा के जल में बैरीकेडिंग की जाए, जिससे अधिक जल में लोगों को स्नान करने से रोका जा सके। साथ ही तिगरी में चौबीस घंटे गोताखोर तैनात रहना चाहिए। इसके अलावा जो पीआरडी जवान गोताखोर हैं, उनकी ड्यूटी भी तिगरी धाम पर लगाने के निर्देश दिए। जिससे गंगा में डूबने से लोगों को बचाया जा सके। तिगरी धाम का विकास कराया जाएगा। तिगरी धाम पर शुलभ शौचालय और टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से तिगरी धाम को और अच्छा बनाया जाएगा। उक्त प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



ड्रेस और किताबों का वितरण सात जुलाई तक करना होगा
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में किताबें और ड्रेस का वितरण सात जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। गुणवत्ता युक्त ड्रेस मुहैया कराई जाए। अध्यापकों का समायोजन छात्रों के मानक के अनुसार 15 जुलाई तक कर लिया जाए। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

जर्जर विद्यालयों की एक जुलाई से पहले करानी होगी मरम्मत
अमरोहा। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 1 जुलाई से विद्यालय खुलने से पहले विद्यालयों की मरम्मत करा लें और अधिक क्षतिग्रस्त विद्यालय में शिक्षा का संचालन न करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में वैध भूमि का संरक्षण किया जाए यदि वह जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कर रहा है तो पुलिस और प्रशासन की सहायता से कब्जामुक्त किया जाए।
विज्ञापन


पर्यटन अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
अमरोहा। जिला प्रभारी मंत्री की बैठक से पर्यटन अधिकारी को नदारद रहना भारी पड़ गया है। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए पर्यटन अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें