भुईयार समाज के मेधावी सम्मानित
बिजनौर। भुईयार कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से समाज के 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया । मुख्य अतिथि बालकराम ने कहा कि बच्चे तर्क करना और बातों पर सवाल उठाना सीखें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
रविवार को पूजा बैंक्वेट हाल में भुईयार कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 250 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटर के टापर्स को साइकिल और हाईस्कूल टापर्स को स्कूल बैग के अलावा डिक्शनरी, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि अधीक्षक केंद्रीय उत्पाद और सेवाकर केपी सिंह ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र पाल सिंह ने समिति के कार्यों की सराहना की और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। वरिष्ठ बैंक प्रबंधक केपी सिंह, लेखाधिकारी बीएचइएल दयाराम भामडा, सेवानिवृत प्रबंधक डालचंद, संयोजक मान सिंह भुइयार, वर्षा भुइयार, नीलम भुइयार, रीता भुइयार, तेजपाल सिंह, मेहर सिंह, केशव शरण, पिंकी रानी, रमा रानी, सीमा भुइयार, संजीव भुइयार, कामेंद्र भुइयार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, हरि प्रकाश, भोपाल सिंह, ज्ञान सिंह, हेम सिंह, गिरिराज सिंह, रामअवतार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने समाज के उत्थान के लिए बच्चों पर शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में इंटर से हर्षिता पवार, आकांक्षा सिंह, काजल रानी, संजीव कुमार, दिव्यांश रघुवंशी, शुभम कुमार, हाईस्कूल से सारिता आर्या, दिव्यांश रघुवंशी, आरती, काजल, पुलकित बंशीवाल, विशाल पंवार, नमन कुमार, योगेश कुमार, ऋषभ कुमार, ट्विंकल, विशाखा नमन मैत्री आदि टॉप 20 में शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रपाल सिंह ने और संचालन राजेंद्र सिंह , राधेश्याम ने संयुक्त रूप से किया।