फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर योग कर किसानों के हक के लिए भाकियू ने भरी हुंकार, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर के झनकपुरी, नौगावां सादात, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत कई स्थानों पर लगाया गया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रजबपुर(अमरोहा)।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाकियू अराजनैतिक टिकैत गुट ने जनपद अमरोहा में एनएच-24 से लेकर स्टेट हाइवे पर जगह-जगह योग के माध्यम से किसानों के हक के लिए हुंकार भरी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, कर्ज माफी और मध्य प्रदेश के मंदसौर कांड में सीबीआई जांच कर दोषियों को सजा दिये जाने आदि मांग की। संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र भेजा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चौकसी बरकरार रही।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह के नेतृत्व में नेशनल हाइवे स्थित रजबपुर के झनकपुरी पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होना था। नौ बजे से ही किसान पहुंचने शुरू हो गए। बाद में कार्यक्रम में तब्दीली कर दी गई। साढ़े दस बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। किसानों ने हाइवे पर पट्टी बिछाकर योग क्रियाएं कीं। पहले से मुस्तैद रजबपुर पुलिस ने दिल्ली और मुरादाबाद अप-डाउन ट्रैफिक रोक दिया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। खासा जाम लग गया। उप जिलाधिकारी हर्षवर्धन श्रीवास्तव और सीओ इंस्पेक्टर सिंह भी पहुंच गए। करीब 20 मिनट तक योग क्रियाएं चलती रहीं। तब कहीं जाकर करीब 11 बजे कार्यक्रम का समापन होने के बाद जाम खुल सका। इस अवसर पर जोया ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल सिंह, गजरौला ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रभारी गिरिराज सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजीव चौधरी, सत्यपाल सिंह, भगवत सिंह, समरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे। उधर नौगावां सादात में खेड़ी का मोड़ पर किसानों ने सड़क पर बैठ कर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। योग क्रियाएं भी कीं। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, इस्लाम, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रकाश, सुरेश चंद्र शर्मा, नरेश, सुखराज सिंह, कामेंद्र सिंह, रूपचंद, बलवीर सिंह, हरवेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, नन्हू सिंह, रोहित सिंधु, विनीत कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें