फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्योदय के साथ प्रभारी मंत्री व डीएम संग ढाई हजार लोगों ने स्टेडियम मैदान में किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि हरिद्वार के योग गुरुओं ने योगाभ्यास के साथ ध्यान, संकल्प और शांति पाठ कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुबह प्रस्तावित समय सात बजे मिनी स्टेडियम मैदान पहुंच गए। जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी समेत करीब ढाई हजार लोगों के साथ सूर्य की पहली किरण के संग योगाभ्यास किया। घंटा भर तक प्रभारी मंत्री मैदान में योग करते रहे। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया और योग को भागदौड़ की जिंदगी में बेहद जरूरी बताया। साथ ही कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। बीमारियां पास नहीं फटकती हैं। इसलिए योग दिवस जैसे महापर्व में सबको शिरकत करनी चाहिए।
तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीआईसी मिनी स्टेडियम अमरोहा में भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें सुबह पांच बजे से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। सात बजे तक पूरे स्टेडियम में ढाई हजार से अधिक लोग योग करने के लिए पहुंच गए। प्रभारी मंत्री साढ़े छह बजे ही मैदान पर आ गए। पतंजलि हरिद्वार से आए गुरु रोहित कुमार और रामबाबू एवं गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने सामूहिक रुप से मैदान में उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन कराए।
विज्ञापन

एक घंटे में खड़े होकर ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन कराया। इसके बाद बैठकर भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन का अभ्यास कराया। पेट के बल लेटकर मकरासन, भुजंगासन, शलभासन कराए गए। पीठ के बल लेटकर सेतु बंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन व शवासन कराए। प्राणायाम के तहत नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। अंत में ध्यान, संकल्प और शांति पाठ कराया गया। कार्यक्रम का समापन जोर शोर से ठहाके लगाकर हंसने वाले आसन के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान एक प्रचार वाहन एलईडी स्क्रीन युक्त उपलब्ध रहा, जिस पर लखनऊ में हो रहे योग प्रोग्राम का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग से पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है। स्वस्थ रहने में अत्यंत लाभकारी है। ऐसे में सभी को योग को अपने नित्य जीवन में शामिल करना चाहिए ताकि स्वस्थ भारत व निरोग भारत का निर्माण हो सके। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडीएम महमूद आलम अंसारी, डीआईओएस रविदत्त, मरगूब हुसैन, डॉ जीपी सिंह, खुरशीद हैदर जैदी, डॉ जमशेद कमाल, मौहम्मद असलम आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन वीके शुक्ल ने किया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र भी फोर्स संग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें