फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस की कांस्टेबिल लेकर पहुंची आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्सेपुर आश्रम भेजीं दो लड़कियां
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद तहसील के गांव मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान में बिजनौर महिला पुलिस की दो कांस्टेबिल दो कन्याओं को साथ लेकर पहुंचीं। उन्होंने संस्थान की संचालिका कमलेश आर्या से मुलाकात की।
महिला कांस्टेबिल ने उन्हें बताया कि दोनों लड़कियां 12 जून को किरतपुर में रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली थीं। दोनों को किरतपुर निवासी सलोनी चौधरी अपने साथ ले गईं। उन्होंने करीब 12 और छह वर्षीय दोनों लड़कियों को उनके परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश की। मगर दोनों अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। बाद में नानी का भी निधन हो गया। कमलेश आर्या ने बताया कि दोनों लड़कियों को आश्रम में आश्रय देकर उनका बेहतर पालन-पोषण किया जाएगा और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें