फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के चलते जांच को पहुंची टीम बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध के चलते जांच टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। ग्रामीणों की शिकायत पर गांव में पहुंची जांच टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। टीम प्रधान के खिलाफ जांच करने को गांव में गई थी। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में अपात्रों को लाभ दिलाने के गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

ग्राम मनोहरवाली उर्फ फतेहपुर जमाल के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान और विकास विभाग के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के दबाव में ग्राम में लोहिया आवासीय योजना और प्रधानमंत्री आवासीय योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण में अपात्रों, सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को ब्लॉक अल्हैपुर से ब्लाक अधिकारी रिषीपाल सिंह और जेई एमएसवाई संजीव कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी विनेश कुमार यादव जांच करने के लिए गांव में गए। जिसके चलते ग्रामीणों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को बगैर जांच के बैरंग लौटना पड़ा। उधर, ग्रामीणों ने टीम पर ग्राम प्रधान से हमसाज होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में रईस खां, मतलूब, शाहिद, साकिब, ईमरान, शाकिर, कय्यूम, जुल्फकार, रफीक, उस्मान, डालचंद, महेंद्र सिंह रहे। बीडीओ राकेश कुमार का कहना है कि यदि गांव के व्यक्ति इस जांच से सहमत नहीं है तो मैं खुद मौके पर पहुंचकर कर जांच करूंगा। जांच सही प्रकार से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें