फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो- 13एनजेडबी03आर
भागूवाला/नजीबाबाद । साइड लेते समय उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार बालक सहित कई लोगों के दुर्घटना में चोटें आईं।
विज्ञापन

खटीमा से अंबाला जा रही कार को मोटा आम बाईपास के निकट देहरादून डिपो की बस ने साइड लेते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकराकर रुक गई। कार खटीमा निवासी नरेंद्र कुमार चला रहे थे। कार में नरेंद्र कुमार की पत्नी सरिता, बेटा कार्तिक, बेटी कर्तिका सवार थी। दुर्घटना में नरेंद्र कुमार का पुत्र कार्तिक को गंभीर चोटें आईं। क्षेत्र के लोगों ने कार से यात्रियों को निकाल कर उपचार दिलाया। देहरादून डिपो की बस कार से टकराने के बाद बरेली डिपो की बस से भी टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची मंडावली पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया जब कि बस चालक राजेश घटना स्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें