फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सक सरकारी अस्पताल कर रहे ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और आईएमए की बीच हुई बैठक
विज्ञापन

दो घंटे सरकारी अस्पताल में देना का संकल्प लिया
फोटो
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के आह्वान पर निजी चिकित्सकों ने भी नि:स्वार्थ सरकारी अस्पताल में अपना समय देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुहिम रंग लाने लगी है। निजी चिकित्सक जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार कर रहे हैं। निजी चिकित्सक के इस कदम की स्वास्थ्य विभाग भी उनकी सराहना कर रहा है।
सूबे में सरकारी चिकित्सकों को बहुत ज्यादा टोटा है। इसको देखते हुए महंत आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेशभर के निजी चिकित्सकों से आह्वान किया था कि वह अपनी सेवाएं निस्वार्थ सरकारी अस्पताल में भी दें। इस विषय को लेकर बिजनौर स्वास्थ्य विभाग ने आईएमए के साथ एक बैठक आयोजित की। स्वास्थ्य विभाग और आईएमए की बीच हुई यह बैठक सफल हुई ओर सर्जन डा.उपेंद्र सिंह राणा ने जिला अस्पताल में रोजाना दो घंटे मरीजों को देने का संकल्प लिया। जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डा.पीके शुक्ला के छुट्टी जाने के बाद से ही वह अच्छी तरह मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

डा.उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश में सरकारी चिकित्सकों की कमी है, उन्होंने इसी को देखते निस्वार्थ जिला अस्पताल सुबह नौ बजे से 11 बजे तक ओपीडी कर निर्णय लिया है। उन्होंने आईएमए के अन्य चिकित्सकों से भी प्रदेश में चिकित्सकों की कमी देखते हुए सरकारी अस्पतालों में समय देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सीएमएम डा.राकेश दूबे ने बताया कि डा.उपेंद्र सिंह राणा का यह एक अच्छा और सराहनीय कदम है। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य निजी चिकित्सकों को भी सरकारी अस्पतालों में समय देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में ओर ज्यादा सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें