फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ट्यूशन पढ़कर लौट रही 10वीं की छात्रा को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

Sat, 29 Oct 2022 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor: बिजनौर में ट्यूशन पढ़कर लौट रही 10वीं की छात्रा को गोली मार दी गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में गोली से घायल किशोरी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में ट्यूशन पढ़कर लौट रही दसवीं की छात्रा को गांव के ही एक युवक ने तमंचे से गोली मार दी। छात्रा की कमर में गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक पूरनपुर निवासी राकेश कुमार की बेटी प्रेमलता दसवीं की छात्रा है। शुक्रवार को वह गांव में ही एक शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने गई। करीब साढ़े तीन बजे ट्यूशन पढ़ने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पीछे से आकर गांव के ही एक युवक ने तमंचे से गोली मार दी और आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में धर्मांतरण का मामला: 400 गरीब हिंदू परिवारों को बनाया ईसाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार, थाने पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को आरोपी ने गोली क्यों मारी, यह वजह साफ नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को गोली मारी गई है। गोली मारने की वजह साफ नहीं हो पाई। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: कोरोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें