उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भाई दूज के दिन दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिजनौर चांदपुर रोड पर लक्खिवाला गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं हादसे में महिला समेत दो लोग घायल भी हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
जानकारी के अनुसार बिजनौर चांदपुर मार्ग पर चांदपुर रोड पर लक्खिवाला के नजदीक दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
बताया गया कि चांदपुर निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ भैया दूज मनाने के लि ससुराल गया हुआ था। गांव वापस लौटते हुए सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।