फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर से शिक्षकों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ ने आरोपों को गलत बताया
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर और अफजलगढ़ ब्लाक के शिक्षकों और संकुल प्रभारियों में शनिवार अमर उजाला में प्रकाशित हुए खबर से हड़कंप मच रहा। अधिकांश शिक्षकों का कहना है कि वास्तव में प्रशासन की ओर से इसकी क्रास चेकिंग करानी चाहिए। वहीं, बीईओ ने इस तरह के आरोपों को गलत बताया है।
प्रदेश सरकार की ओर से प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर साजसज्जा के लिए 25 से लेकर 50 हजार रुपये तक की धनराशि आवंटित हुई थी। यह धन विभाग की ओर से ग्राम शिक्षा निधि के खातों में विद्यालयों की टूटफूट को ठीक कराने, पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने, मेज कुर्सी क्रय करने के लिए भेजा गया था। शनिवार को इस संबंध में अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया गया। खबर छपने के बाद विद्यालयों के मुख्याध्यापकों, संकुल प्रभारियों और विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। धामपुर के बीईओ योगेशपाल का कहना है कि जो शिक्षक इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं, वह गलत हैं। उनके ब्लाक में सरकारी धन का सदुपयोग हुआ। किसी भी विद्यालय में उनके स्तर से गड़बड़ी नहीं होने दी गई है। अफजलगढ़ ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि उनके स्तर से ब्लाक के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को पहले से ही अवगत करा दिया था कि वह धन का ईमानदारी से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच के बाद कार्रवाई होगी : एसडीएम धामपुर
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। बीएसए को अवगत करा इसकी जांच कराई जाएगी। जहां पर वित्तीय गड़बड़ी मिलेगी, डीएम को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें