ट्रुथ हाउस व बेनीवोलेंस हाउस ने जीता खिताब
नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी की इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में ट्रुथ हाउस और बालक वर्ग में बेनीवोलेंस हाउस ने वॉलीबाल खिताब जीता।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ट्रुथ हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्सीवेरेंस हाउस को एक तरफा मुकाबले में 21-01 से पराजित कर खिताब जीता।
बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में बेनीवोलेंस हाउस की टीम ने पर्सीवेरेंस हाउस को 21-16 से पराजित कर इंटर हाउस वॉलीबाल खिताब जीता। इससे पूर्व कोच विनीत राणा और दिवाकर राणा की देखरेख में खेले गए सेमीफाइनल में बेनीवोलेंस हाउस ने ट्रुथ हाउस को और पर्सीवेरेंस हाउस ने ऑनेस्टी हाउस को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में पर्सीवेरेंस हाउस ने ऑनेस्टी हाउस को और ट्रुथ हाउस ने बेनीवोलेंस हाउस को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया था।
प्रतियोगिता में मयंक गौड़, विवेक राजपूत, अभिजीत सिंह, प्रिंस, नितिका, रिद्घि, आयशा, अंशिका, मुकुल, अंकित, शैफाली, कृतिका, सत्यम, धैर्य, आफरा, जैजा, लवप्रीत ने प्रतियोगिता में भाग लिया।