सीसी रोड निर्माण गुणवत्ता की परखी जांच
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद द्वारा खस्ताहाल मार्गों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। क्षेत्र में खस्ताहाल मार्ग पर सीसी रोड बनाई जा रही है। नगरपालिका परिषद की टीम ने मुगलूशाह में सीसी रोड निर्माण की जांच की।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात, ईओ हरिलाल पटेल की देखरेख में नगर के खस्ताहाल संपर्क मार्ग जीर्णोद्धार अभियान चलाया जा रहा है। चेयरपर्सन के पति मौअज्जम खां ने मंगलवार को मुगलूशाह में अजमल खां रोड के तहसील संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौअज्जम खां ने ठेकेदार को सीसी मार्ग निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका सभासद नदीम खां, सभासद प्रतिनिधि अमजद सिद्दीकी, शहबाज खान, मो.आसिफ और क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे। मौअज्जम खां ने बताया कि नगर के अन्य मार्गों का भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा मार्च के अंत तक क्षेत्र के प्रस्तावित खस्ताहाल संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार के साथ नालों की सफाई का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।