फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुरकुटी आईकोनिक प्लेस में होगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होगी विदुरकुटी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत देश के 35 स्वच्छ आईकोनिक स्थानों का चयन किया गया है। इसमें जिले के विदुर कुटी दारानगरगंज को शामिल किया गया है। विदुरकुटी दारानगर गंज को स्वच्छ आईकोनिक प्लेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान की तैयारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विदुरकुटी के लिए 23 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग द्वारा संपन्न कराए जाने वाले कार्य गुणवत्ता के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित करे। विदुरकुटी की तरफ जाने वाली सड़क को पीडब्लूडी बनवाना सुनिश्चित करें और सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाए। सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष एवं विद्युत व्यवस्था भी कराना सुनिश्चित किया जाए। विदुरकुटी पर बनाये जाने वाले पार्क में हर्बल औषधियों के पौधे लगाए तथा घूमने के लिए पथ निर्माण कराएं। उन्होंने पंचायत राज अधिकारी से विदुरकुटी पर साफ सफाई एवं स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराने को कहा। आगंतुकों के बैठने के लिए बेंच एवं कुर्सियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। डीएम ने स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य एक से 30 अगस्त तक पूरा कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा गया है। ओडीएफ व सफाई अभियान के प्रति गंभीर पंचायतों को दो अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी , जिला विकास अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें