अमरोहा कार्यालय से 15 जुलाई को भेजी जाने वाली प्रस्तावित खबरों की सूची
-------------------------------------------------------------
देरी में हेराफेरी..फिर भी ट्रेनों के मंजिल पर पहुंचने में देरी
-उत्तर रेलवे ने बारह जुलाई से संरक्षा और ढांचागत मरम्मत के कार्य के लिए टर्मिनल पर पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों के समय में अस्थाई रूप से बदलाव किया है। ट्रेनों की यात्री समाप्ति समय में 15 से 45 मिनट का संशोधन किया गया है। देरी में इस हेराफेरी के बावजूद ट्रेनेें मंजिल पर देरी से ही पहुंच रही है। यात्रियों को टाइम मैनेजमेंट के इस हेराफेरी से कुछ खास लाभ होता नहीं दिख रहा है।
पॉलीथिन प्रतिबंध का दिखा मिलाजुला असर
- सरकार ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के पहले दिन रविवार को हालांकि इसका असर तो दिखायी दिया। लेकिन अब भी कुछ दुकानदार ग्राहकों को पॉलीथिन में सामान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जुर्माने की डर से ठेले वाले पालीथिन का इस्तेमाल करते नहीं दिखे। वहीं बड़े दुकानदार आदेश का नजर अंदाज कर दिया।
सावधान! उतरेगा पानी तो आएगी ‘बीमारी’
- झमाझम बारिश से छोटे बड़े सभी गड्ढे भर गए हैं। शहर हो या देहात चारों ओर पानी ही पानी है। ऐसे में आप सावधान हो जाइए। अगर ये पानी उतरा तो अपने साथ बीमारी लेकर आएगी। डाक्टरों के मुताबिक ऐसे मौसम में जलजनित और मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है।
नकब लगाकर किसान के घर में पांच लाख की चोरी
-पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने इस बार क्षेत्र के गांव बांस का खुर्द को अपना निशाना बनाया। शनिवार की रात चोर कूमल लगाकर किसान के घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी दो लाख की नगदी, जेवर सहित पांच लाख का सामान उठा ले गए। घर में किसान के बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी।
गरीबों को जगी सस्ती दवाइयों की उम्मीद
-जिला संयुक्त चिकित्सालय पर इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों को सस्ती दवाइयां अब जिला अस्पताल परिसर में ही मिल जाया करेंगी। इसके लिए यहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुल गया है। जहां सस्ती जेनरिक दवाइयां चौबीसों घंटे मिला करेंगी। रविवार को जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उदघाटन किया।
डिजीटल एक्सरे मशीन शुरू नहीं होने पर डीएम ने लगाई फटकार
- महीनों से धूल फांक रही डिजीटल एक्स रे मशीन। जिला अस्पताल में रखी उच्च तकनीक पर आधारित डिजीटल एक्स रे मशीन महीनों से धूल फांक रही है। रविवार को डीएम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजीटल एक्स रे मशीन के चालू न होने को लेकर अधिकारियों को हड़काया और इसे जल्द शुरु करने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को एक्स कराने के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े।
जिला अस्पताल में लगाए जाएंगे हर्बल प्लांट
- जल्द ही जिला अस्पताल में हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। इनमें गिलोय, तुलसी, सदाबहार, जामुन सहित रोगों के उपचार में काम आने वाले कई पौधे लगाए जाएंगे। 50 हर्बल पौधे जिला अस्पताल परिसर में लगाए जाएंगे।
सीएम के दौरे से चमका मेहंदीपुर गांव
- मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से गांव मेहंदीपुर की तो काया ही पलट गई है। गांव में स्वच्छता के साथ-साथ विकास कार्यों की भी झड़ी सी लग गई है। गांव में छिटपुट समस्याओं के चलते गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। घर-घर हाजिरी लाकर ग्रामीणों की समस्याएं की गई दूर।