महिलाओं ने लोगों को खिलाई खिचड़ी
नजीबाबाद (बिजनौर)। मकर संक्रांति पर्व पर लायनेस क्लब की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में शिविर लगाकर रेल यात्रियों, राहगीरों और जरूरतमंदों को खिचड़ी बांटी।
रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर आयोजित शिविर में लायनेस क्लब अध्यक्ष अनुराधा माथुर ने कहा कि मकर संक्रांति पर माघ माह का पहला स्नान होता है। यह शिवरात्रि पर्व तक जारी रहता है। यह पर्व हमें दूसरों की सेवा कर जीवन में पुण्य अर्जित करने की प्रेरणा भी देता है। शिविर में पहुंचीं क्लब की महिलाओं ने रेल यात्रियों, राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी वितरित की। सचिव मोहिनी अग्रवाल, निशा गहलौत, हेमा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नोना सिंह, इंदु, मोना, अंजलि, श्रुति, नीलम, गीतिका आदि महिलाएं शामिल रही।