धामपुर(बिजनौर)। गांव जमालपुर महीपात के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम समाज की जमीन से कब्जे हटवाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर हुए कब्जे के कारण पंचायत की ओर से नाले का निर्माण नहीं हो रहा है। जिसके कारण गांव के गंदे पानी की निकासी के पूरी तरह से अवरुद्ध होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। गांव अशोक कुमार, भूपेंद्र, नौभहार सिंह, देवेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, संजय कुमार सिंह, शीशराम सिंह ने बताया कि गांव में दो व्यक्तियों ने पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। जिससे ग्राम के लोगों में असंतोष है। एसडीएम ने स्योहारा पुलिस को अविलंब गांव में जाकर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों को रोकने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।