फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर पर अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। हरकिशनपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर अपात्रों को खाद्य सुरक्षा योजना में लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से अपात्रों की जांच कराकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राशन डीलर ने सत्यापन कर रही आंगनबाड़ी से मिलकर गांव के 52 पात्रों के नाम हटा दिए, जबकि अपने चहेतों के नाम बढ़ा दिए। जोड़े गए अपात्र पक्के मकान, गाड़ी व ट्रैक्टर आदि के मालिक हैं। ग्रामीणों का आरोप है की कमलेश पत्नी नत्थू, शशिबाला पत्नी कल्याण, सोमवती पत्नी लल्लू नाम का कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं रहता है। कल्याण नाम का एक व्यक्ति गांव में था, जिसकी न तो शादी हुई और न ही वो जीवित है। कल्याण की दस साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना को डीलर पलीता लगा रहा है। जब ग्रामीण डीलर को पात्रों के नाम देने गए तो वह भड़क गया। बल्कि ग्रामीणों को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में जांच कराकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीलर सुनील कुमार ने आरोप निराधार बताए हैं। एआरओ महेश गौतम का कहना है कि लिखित में शिकायत करने पर ग्रामीणों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शनकारियों में धर्मेंद्र चौहान, राम सिंह, राम कुमार, महीपाल, निपेंद्र, हरस्वरूप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें