फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादलों से पूर्व प्रमोशन कराने को शिक्षक हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादलों से पूर्व प्रमोशन कराने को शिक्षक हुए लामबंद
विज्ञापन

बिजनौर । शासन की तबादला नीति से शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों ने तबादलों से पूर्व प्रमोशन का लाभ देने की मांग की है। इसे लेकर शिक्षक संगठन लामबंद होने शुरू हो गए हैं। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा से मिल कर रिक्त पड़े पदों पर शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय स्कूलों में छात्र और शिक्षक अनुपात ठीक करने के लिए शिक्षकों का तबादला करने को नीति जारी की है। तबादला नीति में स्कूल में सबसे जूनियर शिक्षक का तबादला किया जाना है। मानक से अधिक तैनात शिक्षकों को दूसरे ब्लॉक में भी भेजा जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। विभाग की तैयारी को देखते हुए शिक्षक संगठन भी लामबंद होने शुरू हो गए हैं। जिला स्तर पर शिक्षकों के प्रमोशन करने की मांग उठने के बाद अब शिक्षक संगठन प्रांतीय स्तर पर भी शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व मंत्री प्रशांत चौधरी ने बताया कि उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह, संरक्षक लल्लन मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह से बृहस्पतिवार को मिला है और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों और प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों के पदों पर शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में आई तबादला नीति से शिक्षा व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। बेहतर होगा कि शिक्षकों को तबादले से पहले प्रमोशन का लाभ दे दिया जाए। पिछले सात वर्षों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों को भरने के लिए शिक्षकों के प्रमोशन नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें