फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार घायल
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। सड़क हादसो में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर घायल एक वृद्धा को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर किया गया है।
रायपुर देहात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी अजय कुमार (22 वर्ष) ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार किरण देवी (28 वर्ष) के साथ बाइक से नगीना तहसील में फर्द लेने के लिए आ रहा था। करीब 11 बजे नजीबाबाद की ओर से आ रही कार की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुटटी दे दी गई। कार चालक फरार हो गया। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी वरुण कुमार (28 वर्ष) घरेलू सामान खरीदने के लिए बाइक से नगीना आ रहा था। नगीना-धामपुर रोड स्थित नहटौर चौराहे पर वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम गांव जग्गूवाला निवासी रामवती (70 वर्ष) के सिर पर बेटे की घुड़चढ़ी के दौरान एक मकान की छत पर रखी लकड़ी की बल्ली गिर गई। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया और हालत में सुधार न होने पर बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें