फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह के लिए खुली मीट फैक्ट्री की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते के लिए खुली मीट फैक्ट्री की सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)। सहसपुर की मीट फैक्ट्री से मीट ट्रांसफर करने के लिए एक हफ्ते के लिए सील खोली गई है।
सहसपुर में उमर इंटरनेशनल मीट फैक्ट्री को एक माह पूर्व प्रशासन ने सील कर दिया था। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के डायरेक्टर हाजी मोहम्मद इदरीश ने प्रशासन से मांग की थी कि सील के समय 280 कुंतल मीट फैक्ट्री में सीज हो गया था। इसे खराब होने से बचाने के लिए मीट के स्थानांतरण की अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन ने 21 जून से एक सप्ताह के लिए सील खेल दी है, ताकि मीट को मुंबई ट्रांसफर किया जा सके। सील खोलते समय उप जिलाधिकारी वीके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित डॉ. अनिल कुमार शर्मा उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जेपी सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजनौर, अजय कुमार अवर अभियंता उप्र प्रदूषण बोर्ड बिजनौर, संतोष कुमार राय मुख्य अग्रिशमन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें