ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए बंद
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन देश विदेश के पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा के अनुसार इस वर्ष देश विदेश के पर्यटको से पार्क को नौ करोड़ 68 लाख 63 हजार 894 रूपयो का राजस्व मिला। बिजरानी में 30 जून तक डे- विजिट की अनुमति है।
कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन 15 नंवबर तक के लिए बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। अब पर्यटकों को वन्यजीवों की अठखेलियों का दीदार नवंबर माह से हो सकेगा। कालागढ़ में इस बारे में जानकारी देते हुए पार्क के उपनिदेशक ने बताया कि इस बार दो लाख 84 हजार 395 भारतीय, 12 हजार 363 विदेशी कुल दो लाख 91 हजार 38 पर्यटक कार्बेट आए। वर्तमान मे बिजरानी पर्यटन जोन दिवस भ्रमण के लिए खुला है। जो 30 जून से बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा ढेला व झिरना पर्यटन जोन पूरे वर्ष के लिए खुला है।