फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को नहीं होगा 101 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
26 को नहीं होगा 101 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका की ओर से नगीना चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में स्थापित हो रहे 101 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे का उद्घाटन 26 जनवरी को नहीं हो सकेगा। साढे़ साल लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस झंडे का अभी तक फाउंडेशन भी नहीं बन सका है।
गौरतलब है कि धामपुर नगर पालिका की ओर से नगीना चौक स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क का 27 लाख रुपये में सुंदरीकरण कराया जा रहा है। यह कार्य पिछले साल शुरू किया गया था। इसी पार्क में पालिका की ओर से करीब साढे़ सात लाख रुपये की लागत से 101 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे की स्थापना कराई जा रही है। इसको नोएडा और गाजियाबाद की कंपनी तैयार कर रही है। करीब 10 दिन पहले ही कंपनी ने झंडे का फाउंडेशन बनाने का काम शुरू किया है। फाउंडेशन को मजबूती के साथ तैयार होने में भी करीब दो सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर झंडे का उद्घाटन होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उन्हें अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि तिरंगे झंडे का उद्घाटन हरहाल में गणतंत्र दिवस पर करा दिया जाएगा। लेकिन अब किसी अन्य तिथि में इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें