मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्मशान घाट की सफाई की
धामपुर। मित्र मंडल संगठन के कार्यकर्ताओं ने न्यू हिंदू कालोनी स्थित नंदूवाला श्मशान घाट पर झाड़ियों को साफ कर घाट से बाहर करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अधिकारियों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगा असंतोष जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके द्वारा पालिका के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि वह शमशान घाट की सफाई खुद कर देंगे। पर वहां पर जो एकत्र कूड़ा होगा। उसे पालिका से उठवा दिया। पर पालिका ने कोई कार्य नहीं कराया। मित्र मंडल के पदाधिकारी अमन पुष्पक, रवि माथुर, अंकित सैनी, तपेश शर्मा, नमन जैन, राजीव माथुर, श्रीशरण माथुर, उमंग माथुर, अर्पित माथुर, सचिन पंडित, वीरेंद्र पुष्पक, मदन गोस्वामी, शिव गोस्वामी, संयम जैन ने बताया कि जब पालिका ने कूड़े को नहीं उठवाया तो उन्होंने हीं कूड़े को वहां से हटवाया। शमशान घाट पर एक गेट लगेगा और पुताई का कार्य पूरा करने के बाद जनता के सहयोग प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। उधर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उनके द्वारा सफाई निरीक्षक को निर्देशित कर दिया गया था। कार्य क्यों नहीं हुआ वे जवाब और तलब करेंगे।