फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में खाना खाकर 100 लोग हुए बीमार

Sat, 03 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में बरात में खाना खाने के बाद वधु और वर पक्ष के करीब 100 लोगों को उल्टी-दस्त लग गए। हालत खराब होने पर कई लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव बल्लाशेरपुर निवासी हिमांशु सैनी की बहन उषा की बरात बुंदकी क्षेत्र के गांव मेदपुर से आई थी। दूल्हे मोनी कुमार की बरात चढ़ने के बाद बाराती व घराती खाना खाने लगे। खाने में कई प्रकार के व्यंजन थे। फेरों की रस्म के दौरान अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।

इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। वर व वधु पक्ष के 100 लोग बीमार पड़ गए। हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमारों की संख्या अधिक होने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीण धर्मवीर सिंह, लोकेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, सतपाल सिंह, राहुल कुमार, संतोष देवी, रूपचंद, टीकम, राकेश, स्वाति, सोनू, खलील अहमद, हेतराम, मुकेश कुमार, किरन देवी, जय सिंह आदि को सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया गया है।

बाकी बीमार लोगों को नगीना की पीएचसी में भर्ती कराया गया। नहटौर व नगीना पीएचसी बीमार लोगों से भर गई। सीएचसी प्रभारी जीबी कटारिया का कहना हैं कि फूंड प्वाइजनिंग की वजह 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें