फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाने से 100 लोग बीमार

Sun, 17 Jun 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गांव रूपपुर शाहपुर में फूड प्वाइजनिंग से हुए बीमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में लग्न सगाई की दावत में खाना खाकर 100 लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर बीमार हुए लोगों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। खाना खाने से एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी।
विज्ञापन

गांव रूपपुर शाहपुर में शनिवार को गांव के पूर्व प्रधान स्व. बलराम सिंह के बड़े पुत्र विकास कुमार     की नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर नवादा से लग्न सगाई आई थी। सगाई चढ़ने के बाद मेहमानों, गांव वालों को खाना खिलाया गया। खाना खाने के कुछ समय बाद विपिन, मोहन, बॉबी, नंदकिशोर, कुलदीप सिंह,  संजीव, राजू,   जानी, अरविंद, अनुज, उदय,   अमर सिंह, गेंदा सिंह, धर्मपाल, सतपाल सिंह, अल्का, अजय, दिशु, प्रियंका, कुंवरपाल, अतुल, शिवानी, प्रिंस, उर्मि, निशू, ओमपाल प्रजापति, जितेंद्र, विपिन, अरुण, हिमानी, निर्मला, लवी, आर्यन, खुशी, हिमांशी, दुष्यंत की       हालत बिगड़ गई। 
इसके अलावा अनुज, यशी, राधा, नूना, राजकुमार, निर्देश, बबली, जसवंती, रजत, कमला, करन, ब्रश, जयवंती, विनीता, सविता, सुमित, राजेंद्र आदि    सहित 90 लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। खाना खाकर एक साथ लगभग 100 के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। बीमार लोगों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। बुढ़नपुर, शाहपुर आदि गांव में चिकित्सकों के यहां भर्ती हुए रिश्तेदार, मेहमान, ग्रामीण उपचार के बाद अपने घर को चले गए। रूपपुर में चिकित्सकों के यहां भर्ती ग्रामीणों को देर रात हालत में    सुधार होने पर घर भेजा गया। जबकि कुछ लोगों का निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें