फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चिकित्सकों सहित 10 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Wed, 11 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के चंदक में एसीएमओ डा.रोहताश सिंह ने चंदक पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की पोल खुल गई। निरीक्षण में उन्हें तीन चिकित्सकों समेत दस कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मरीजों ने एसीएमओ को बताया कि पीएचसी में अक्सर ऐसे ही हालात रहते हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डा.रोहताश मंगलवार दोपहर पीएचसी पहुंचे। निरीक्षण से पीएचसी स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसीएमओ को निरीक्षण के दौरान डा.कल्पना, डा. गौरव, डा.श्वेता कपूर, फार्मेसिस्ट रोबित कुमार, स्टाफ नर्स नाबिश परवीन, दीपिका, कुमारी आरती, पारूल, अजीम अहमद और तुभना गैरहाजिर मिले। एसीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किए। एसीएमओ ने डा.पुरूषोत्तम शरण को साफ सफाई और रंगाई पुताई का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें