फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुआल के बिस्तर पर मोमबत्ती गिरने से लगी आग, जिंदा जल गया किसान... धुएं के कारण चिल्ला भी न सका प्रेम

Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव आनंद खेड़ी उर्फ बनखेड़ी में सभी लोग शादी में गए थे, जबकि प्रेम सिंह जल्दी आकर सो गया था। परिजन लौटे तो वह बुरी जल चुका था। 
विज्ञापन
किसान प्रेम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात के गांव आनंद खेड़ी उर्फ बनखेड़ी में टिनशेड में लगे पुआल के बिस्तर में मोमबत्ती गिरने से लगी आग में किसान प्रेम सिंह जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार प्रेम सिंह (57) शुक्रवार को गांव से ही एक शादी में गए थे। वह जल्दी लौट आए और घर के पास बनी बैठक में सो गए। बताया कि वह अपने बिस्तर के नीचे पुआल बिछाकर सोते थे। रात में बैठक में जल रही मोमबत्ती बिस्तर पर गिर गई, जिससे आग लग गई। बिस्तर पुआल का होने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गहरी नींद में होने और फिर आग के विकराल रूप धारण कर लेने से प्रेम सिंह को बिस्तर से उठने का मौका ही नहीं मिल पाया।
 

देर रात पुत्र शिवा शादी से लौटा, तब उसने बैठक के अंदर से धुआं उठता देखा। उसने दरवाजा खोला, तब तक प्रेम सिंह बुरी तरह जल गए थे। परिजन उन्हें गांव में चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही तय किया था बेटी का रिश्ता
मृतक प्रेम सिंह को पहली पत्नी से तीन संतान हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद प्रेम सिंह ने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से पांच संतान हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी की शादी के लिए तीन दिन पहले ही रिश्ता तय किया था। अब प्रेम सिंह की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें