फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brijbhushan Sharan: 'होइए वही जो राम रचि राखा', सांसद बृजभूषण सिंह ने कैसरगंज से टिकट के सवाल पर दिया यह जवाब

Thu, 18 Apr 2024 12:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने यूपी की कैसरगंज सीट से अभी तक उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस सीट पर दावेदारी जता रहे हैं। दिल्ली में कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने टिकट मिलने के सवाल पर जवाब दिया है। 
विज्ञापन
BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने अभी सिर्फ दो सीटों पर पत्ते नहीं खोले हैं। इनमें रायबरेली और कैसरगंज सीट शामिल हैं। कैसरगंज सीट पर पेच फंसा है। इस सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस सीट से लगातार दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैसरगंज और रायबरेली सीट पर पांचवें चरण (20 मई) को मतदान होना है। 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 3 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। 6 मई नाम वापसी की आखिरी तारीख है। भाजपा ने इन दोनों सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है। 

वहीं, टिकट को लेकर गुरुवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया आई है। दरअसल, डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कैसरगंज सीट से टिकट मिलने के सवाल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की एक चौपाई दोहराते हुए कहा कि "होइए वह जो राम रचि राखा"। 

Trending Videos

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ''इलेक्शन मोड'' में हैं। रविवार दोपहर को दिल्ली से अयोध्या स्थित महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद समर्थकों से घिरे बृजभूषण के मुंह से निकला था ''चिंता न करो, हम आ गए हैं''।

 

उनके चेहरे पर संतोष के भाव दिखे। यहीं से उन्होंने कैसरगंज के सूने अखाड़े को मथने का संकेत दिया। विश्नोहरपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की। मैराथन जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाओं के लिए फोन किये जाने लगे। सोमवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 स्थानों पर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ रोड शो किया। मंगलवार को तरबगंज व करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर स्वागत समारोह व कार्यक्रमों में भाग लेकर सियासी ''दबदबे'' का वजन आंका। 

तरबगंज, बेलसर, डेहरास, धमरैया, बक्सैला, परसपुर, बलमत्थर, चकरौत, करनैलगंज, भंभुआ, बिबियापुरवा गोसाईं, काशीपुर, शाहपुर, नारायणपुर साल, भौरीगंज, पसका, मरचौर समेत 25 स्थानों पर काफिले का स्वागत हुआ। उन्होंने पूर्व निर्धारित 25 कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सियासी ताकत का एहसास कराया। 
विज्ञापन

आपको बता दें कि कैसरगंज सीट से भाजपा के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने शोषण करने के आरोप लगाए थे। महिला पहलवानों के लगाए आरोपों का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इस वजह है कि भाजपा इस सीट पर उम्मीदवार का एलान करने से बच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें