शाइस्ता ने पुलिस कमिश्नर और एडीजी एसटीएफ पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने दखल नहीं दिया तो पति, देवर और पुत्रों की हत्या हो सकती है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मांग की कि अगर जरूरत पड़े तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अतीक और अशरफ से पूछताछ की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की भी गुजारिश की थी।
अशरफ ने बरेली जेल में रहते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम प्रयागराज को चिट्ठी लिखकर हत्या की आशंका जताई थी। उसने भी 27 फरवरी को ही चिट्ठी लिखकर बताया था कि पुलिस कमिश्नर और एडीजी एसटीएफ वारंट बी बनवाकर रास्ते में हत्या करा सकते हैं। उसने कोर्ट से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गुजारिश की थी।