बीएचयू का 102वां दीक्षांत समारोह इस बार 23 दिसंबर को मनाया जाएगा। तिथि पर मुहर लगने के बाद अब विश्वविद्यालय स्तर पर समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि समारोह के मुख्य अतिथि नाम पर अभी फैसला होना बाकी है।
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बताया कि 23 दिसंबर को मनाए जाने की तिथि पर फैसला के बाद अब अलग-अलग समितियों का गठन कर बाकी तैयारियां भी समय से पूरा करा लिया जाएगा।