फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर युवा सावधानी से वाहन चलाएं : राम

विज्ञापन
सडक सुरक्षा को लेकर केएनपीजी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते एआरटीओ राम सिंह। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा पर जिला स्तरीय लघु नाटिका एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। सुरक्षित वाहन चलाने में युवाओं की भूमिका विषय पर विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आम जनता विशेष रूप से युवा वर्ग की सड़क पर सुरक्षा सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने विशेष रूप से राहवीर योजना से छात्रों को अवगत कराया। कहा कि राहवीर योजना के तहत अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाता है और कोई व्यक्ति घायल को समय से गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाकर जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। भाषण में केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई की छात्रा सेजल प्रथम, केएनपीजी के रंजीत यादव द्वितीय और औराई के छात्र अन्नू तृतीय रहे।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक और लघु नाटिका में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय की बुशरा, वंदना राय, अनीशा व सुहानी मौर्य की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केएनपीजी की सृष्टि मिश्रा, रोशनी बानो, कैसफा नाज और रोजी की टीम ने द्वितीय जबकि केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय की साक्षी उपाध्याय आंचल पांडे, गरिमा और आकांक्षा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. श्री प्रकाश तिवारी, डॉ. ऊष्मा यादव डाॅ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें