फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : नीलकंठ

विज्ञापन
पटेलनगर में भाजपा के कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर के पटेल नगर स्थित चित्रांगन मैरेज लॉन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व वाराणसी दक्षिणी से भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी भाजपा सरकार की उपलब्धियों व सिद्धांतों से अवगत कराया। कहा कि 2027 में युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। वहीं कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी बताया।
विज्ञापन

कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देश में दो विधान, दो प्रधान के विरोध में बलिदान देने वाले पहले नेता थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद से प्रेरणा लें। स्टार्टअप, स्किल इंडिया जैसी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं।
डॉ. मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने के लिए हर बूथ को मजबूत करना है। भदोही का हर कार्यकर्ता 2027 में कमल खिलाने के लिए अभी से जुट जाए। मौके पर औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक भदोही रवींद्र त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, कन्हैयालाल मिश्र, संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, मनीष पांडेय, अखिलेंद्र सिंह बघेल माैजूद रहे। संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें