फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर स्थित ऊंज गांव के पास रविवार की भोर में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पार करते समय किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो युवक की पहचान गंगापुर तलिया गांव निवासी वरुण पांडेय (38) के रूप में हुई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। सुबह घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वरुण पांडेय आए दिन बिना किसी कुछ बताए घर से निकल जाते थे। अपनी इसी आदत के कारण भी वह रविवार को भोर में बिना कुछ बताए घर से निकल गया। टहलते हुए वह रविवार की भोर में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की सीमा पर पहुंच गया। इसी दौरान हाईवे को पार करते समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के चलते मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य ने कहा कि ढाबा संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वरुण पांडेय की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया था। मरने वाले की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें