स्थानीय थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार स्थित एक लॉन के पास मंगलवार की रात इंडियन ऑयल के पेट्रोल टैंकर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में टैंकर के पिछले हिस्से से तेज लपटें उठने लगीं। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि अनौनी बाजार में पेट्रोल के टैंकर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मार्ग पर यातायात रोक दिया। फिर दमकल की टीम को बुलाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई।