सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर शीतला प्रसाद सरोज (32) निवासी सदौपुर-परऊपुर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से सूचना मिलने पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने बताया कि शीतला किसी बात से नाराज होकर घर से सुबह निकले थे। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि दिन में लगभग 2.30 बजे डाउन सारनाथ एक्सप्रेस आते ही युवक ने छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि जेब में रखे आधार कार्ड से शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।