फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओवरब्रिज की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी के समझाने पर उतरा

विज्ञापन
औराई के उपरौठ में टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ गांव में मंगलवार को दोपहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर एक युवक निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। इससे पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। करीब पांच घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक अपनी पत्नी के समझाने पर शाम करीब 6:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

ऊपरौठ गांव निवासी भूल्ली बिंद (35) औराई नेशनल हाईवे पर बने ब्रिज को ओवरब्रिज में परिवर्तित किए जाने की मांग को लेकर दोपहर में करीब दो बजे टावर पर चढ़ गया। खबर मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने युवक को मनाने के लिए उसके भतीजे आकाश को भी टावर पर भेजा, लेकिन वह भी अपने चाचा को नीचे उतारने में सफल नहीं हो सका और वापस लौट आया। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार युवक की पत्नी ने उसे समझाया, जिसके बाद वह शाम 6:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि युवक की मांग और पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें