फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पैसा मांगने पर युवक को पीटा, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परगासपुर में 80 हजार के लेन-देन को लेकर दलित युवक से मारपीट की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जियालाल ने 2024 में ज्ञानपुर की पावर ट्रैक एजेंसी से ट्रैक्टर खरीदा था।
विज्ञापन

16 अक्तूबर 2024 को एजेंसी के रविंद्र कुमार तिवारी (बग्गी) ने 80 हजार रुपये बकाया बताया। जियालाल ने 50 हजार नकद और 30 हजार ऑनलाइन माध्यम से रविंद्र को दिए। आरोप है कि उसने यह रकम बैंक में जमा नहीं की। रुपये वापस मांगने पर रविंद्र टालमटोल करता रहा। सात सितंबर 2026 को जियालाल अपने साथी मेंहीलाल के साथ रविंद्र के घर पहुंचा। वहां रविन्द्र और उसके पिता अखिलेश तिवारी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज की और जियालाल से मारपीट की।
पुलिस को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर जियालाल ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविंद्र कुमार तिवारी उर्फ बग्गी और अखिलेश तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें