फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में गजब मामला: दुल्हन का वेश बनाकर घर में घुसा युवक, ऐसे खुली पोल, चर्चा- प्रेमिका से मिलने पहुंचा था

Wed, 02 Jun 2021 02:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में घटी एक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यहां एक घर में युवक दुल्हन के वेश में पकड़ा गया। युवक महिलाओं की तरह मेकअप में था। महिला की तरह दिखने के लिए नकली बाल भी लगाए हुए थे। खुलासा होने पर युवक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
दुल्हन का वेश बनाकर घर में घुसा युवक, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक गांव में अजब-गजब मामला मामला सामने आया है। जिले के गोपीगंज इलाके के सोनखरी गांव के एक घर में मंगलवार को एक दुल्हन ने दस्तक दी। घूंघट की ओट में अचानक घर में घुसी महिला को देख परिवार के लोग अवाक रह गए। उन लोगों ने पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। 

विज्ञापन


महिलाओं ने घर के बाहर बैठे लोगों को अंदर बुला लिया तो पूछताछ के दौरान उसकी पोल खुल गई। उसने हाथों में चुड़ी, माथे पर बिंदी और नकली बाल लगाए थे। उसकी पहचान भी हो गई लेकिन बीच बचाव करते हुए उसे बाहर ले जाया गया। जहां पहले से बाइक लेकर खड़े युवकों के साथ भाग निकला।

बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व उसी परिवार में शादी थी जिसमें वह शामिल भी हुआ था। चर्चा है कि युवक शादी वाले घर में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। कहा जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने यह नायाब तरीका निकाला था। मुलाकात करने के लिए वह पहले ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गया था। पार्लर में सजने के बाद प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। लेकिन वह अपनी प्रेमिका से मिल पाता उससे पहले ही उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक महिलाओं की आवाज भी निकालता रहा

मौके पर मौजूद लोगों की माने तो  मंगलवार दोपहर दुल्हन की वेश में घर में घुसा युवक महिलाओं के अंदाज में बात भी कर रहा था। घर की महिलाओं ने उत्सुकतावश उसे  घूंघट हटाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। अचानक से घुंघट हटा तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उनका शक सच साबित हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की कोशिश भी की। हो-हल्ला के बीच उसे घर से बाहर लाया गया। बाहर दो युवक बाइक लेकर पहले से मौजूद थे। वह दौड़कर बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें