Bhadohi News: मृतक राज तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। राज की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। दो मई को राज का बड़ा भाई घर में ही फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। एक महीने के अंदर घर में दूसरी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक वायरिंग का काम करता था।
गोपीगंज के सुरियावां थानाक्षेत्र के कुशौली गांव के पास बीती देर रात बाइक सवार युवक विद्युत पोल से टकरा गए। हादसे में गोपीगंज के थानीपुर राज बिंद की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
गोपीगंज के थानीपुर गांव निवासी राज बिंद (25) पुत्र रामनिहोर और अपने पड़ोसी प्रद्युम्न बिंद (18) पुत्र श्यामधर एक ही बाइक से अपनी मौसी को उसकी ससुराल अमिलहरा पहुंचाने गए थे। जहां मौसी को छोड़कर देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक कुसौली मार्ग पर पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।
सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक चला रहे राज की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं, प्रद्युम्न गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल प्रद्युम्न को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुरियावां पुलिस ने राज बिंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।