फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रामलीला देखकर घर लौट रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत; छीन गई परिवार की खुशियां

Wed, 09 Oct 2024 08:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में रामलीला देखकर घर लौट रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली के पाली-सुरियावां मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। रात में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। वह देर रात रामलीला देखकर घर लौट रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है मामला
सुरियावां कोतवाली के कुसौड़ा, सहोदरपुर मार्ग निवासी रविंद्र गौतम (32) मजदूरी कर अपना और परिवार की आजीविका चलाता था। मंगलवार की शाम वे सुरियावां में रामलीला देखने गया था। जहां से देर रात वापस घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पाली-सुरियावां मार्ग पर सहोदरपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में उसकी पत्नी रीना देवी और मां केवला देवी के साथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


परिवार के इकलौते कमाने वाला था शख्स
मृतक रविंद्र परिवार में अकेला कमाने वाला था। घर में उसकी पत्नी और बुजुर्ग मां रहती थी। इसके अलावा चार बेटियां और दो बेटे भी हैं। इन सभी लोगों की जिम्मेदारी रविंद्र पर ही थी। अचानक उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत से रीना बेसुध हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें