औराई कोतवाली क्षेत्र के उमरहा पूरे बैदान गांव में बृहस्पतिवार को सुबह करंट की चपेट में आने से सियाराम पहलवान उर्फ सियाराम बिंद (63) की मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सियाराम पहलवान सुबह घर का तार सही कर रहे थे। उसी दौरान दूसरा तार उनके ऊपर गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनकी सांसे थम गई थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके निधन से ग्रामीणों में शोक है।