फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में विवाद के बाद संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया (भदोही)। औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव में सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर एक परिवार में कहासुनी हो गई। विवाद काफी बढ़ गया, उसी दौरान एक महिला संदिग्ध हालात में झुलस गई और उसके पुत्र ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मां की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भक्तापुर गांव निवासी सोनकर परिवार में किसी बात को लेकर रात करीब डेढ़ बजे विवाद होने लगा। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि विवाद के बाद मां राजकुमारी देवी (65) संदिग्ध हालात में झुलस गई और बेटे महाजन सोनकर (30) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां राजकुमारी देवी की मौत हो गई। महाजन की हालत गंभीर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। सीओ और थाना प्रभारी मौके पर गए हैं। थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि जांच में पता चला है कि विवाद के बाद मां ने खुद को आग लगा ली और पुत्र ने जहर खा लिया था। वैसे और जांच की जा रही है। महाजन की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आधी रात को मच गई चीख-पुकार
भक्तापुर गांव में हुई घटना के बारे में गांव के लोगों ने बताया कि अचानक रात 12 बजे से विवाद होने लगा। लोगों को लगा कि विवाद थम जाएगा, लेकिन कुछ ही देर के बाद चीख-पुकार मच गई। राजकुमारी के झुलनसे और महाजन के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें