फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में महिला की हालत बिगड़ी, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह से नई दिल्ली की ओर जा रही स्वतंत्रता सेनानी अप एक्सप्रेस में हालत बिगड़ने पर कविता लाल (50) पत्नी स्व.सतीश लाल निवासी हरीपट्टी-राजनगर, मधुबनी-बिहार की मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकने के बाद जीआरपी ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतक महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद से कविता लाल प्रति माह पेंशन लेने कानपुर जाती थी। इस बार भी वह एक्सप्रेस से जा रही थी। ट्रेन जैसे ही वाराणसी से आगे बढ़ी उसकी हालत बिगड़ने लगी। बताया कि सुरक्षा-संरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से शिकायत करने पर जब तक बीच में ट्रेन रोकी जाती तब तक ट्रेन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद आनन-फानन में रेलवे पुलिस महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि महिला बी-3 कोच के 46 नंबर सीट पर परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। हालांकि परिजनों का बयान दर्ज करके मंडलीय प्रशासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें